लेखनी कहानी -06-Oct-2022 माला का पहली बार मां बनना
रचयिता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक-पहली बार मां बनना
विषय-पहला स्पर्श
माला एक सुंदर और सुशील लड़की थी। उसकी शादी अरुण से हो गई थी। शादी के चार पांच साल तक कोई बच्चा नहीं था। इस बात के लिए माला हमेशा परेशान रहती थी।
अरुण को भी संतान का दुःख बहुत सताता था। अरुण और माला ने मिलकर बहुत ही मन्नतें की। कुछ समय के बाद भगवान की दुआ से माला गर्भवती हो गई।
माला की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अरुण और माला बहुत ही खुश हुए। अरुण ने माला की गर्भवती होने की खुशखबरी सभी को सुनाई।
कुछ समय बाद माला को 9 महीने पूरे हो गए और उसे हॉस्पिटल भर्ती कराया गया और उसे एक बेबी जन्म हुआ।
बेबी को देख कर माला की आंखें भर आई।
नर्स ने माला की गोद में बच्चा दिया। जैसे ही माला ने बच्चे को गोद में लिया उसका पहला स्पर्श मां को बहुत ही अच्छा अनुभव हुआ।उस बच्चे के कोमल हाथ पैरों को छूकर माला को बहुत ही अच्छा लग रहा था। अरुण और माला ने मिलकर अपने बच्चे को गले लगाया और पहले स्पर्श को अपने शब्दों में बयान नहीं कर पा रहे थे।
दोनों की अनुभूति मनोरम दृश्य जैसी थी।
Barsha🖤👑
08-Oct-2022 09:00 PM
Nice post
Reply
Seema Priyadarshini sahay
07-Oct-2022 09:39 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
Milind salve
07-Oct-2022 05:31 PM
बहुत खूब
Reply